शिवहर: कोलकत्ता रेप-मर्डर केस को लेकर शिवहर जिला के सभी डॉक्टर ने किया हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं रही ठप
कोलकत्ता रेप मर्डर केस को लेकर शिवहर जिला में भी हड़ताल का असर देखने को मिला है. शिवहर जिला के सभी डॉक्टर, नर्स और कर्मी आज और कल हड़ताल पर है. इन लोगों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है. मरीज इलाज कराने आते तो है. लेकिन डॉक्टर और कर्मी नहीं मिलने के कारण इधर-उधर भटक रहे हैं. जिससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।