शिवहर: शिवहर में बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू, प्रशासन अलर्ट
एसडीएम अविनाश कुणाल बताया कि आज सुबह से शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी की जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि शुरू हो गई है. वृद्धि शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गई है. उन्होंने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बागमती नदी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलबोझी करते हैं और सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।