बेतिया: संभावित बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने की बैठक
बेतिया में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज 23 मई शाम 4 बजे जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा की गयी, उन्होंने कहा कि नेपाल में बहुत कम समय में बहुत अधिक मात्रा में वर्षापात, गंडक नदी में वाल्मीकिनगर बराज से काफी अधिक मात्रा में पानी छोड़ने, बादल का शिफ्टिंग आदि जिले में बाढ़ आने का मुख्य कारण है।