मारवाड़ जंक्शन: हेमलियावास खुर्द गांव में खेत में मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर पहुंची
हेमलियावास खुर्द गांव के निकट एक खेत में लकड़ी काटने का काम करने वाले एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई ,ग्रामीण की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल मारवाड जंक्शन मोर्चरी में रखवाया गया, मृतक का प्रकाश पुत्र छोगाराम जाती भील निवासी ब्यावर की मौत हो गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा हो पाएगा