नवाबगंज: गोठिया गांव के किसानों का आरोप, तय कीमत से दोगुने दाम पर बेची जा रही यूरिया, जबरन जिंक खरीदने का दबाव
हरख विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत गोठिया गांव में किसानों ने क्षेत्र के कुछ खाद विक्रेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेची जा रही है। इतना ही नहीं, यूरिया के साथ जबरन जिंक खरीदने का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।