पलिया: पलिया तहसील क्षेत्र में बिना पत्ता और रॉयल्टी के बेखौफ हो रहा शारदा नदी से अवैध बालू खनन
पलिया तहसील क्षेत्र में शारदा नदी से बिना पट्टा और बिना रॉयल्टी के अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ जारी है। आरोप है कि तहसील प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग की मिली भगत से रात 12 बजे से सुबह 6:30 बजे तक लगातार बालू निकासी की जा रही है। कई बार सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में मामला उजागर होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।