ताखा: ताखा तहसील प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल निर्माण का रास्ता किया गया साफ
Takha, Etawah | Jul 2, 2026 ताखा तहसील प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमणः मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल निर्माण का रास्ता कराया गया साफ आपको बताते चले इटावा जिले के ताखा तहसील स्थित मामनहिम्मतपुर गांव में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने प्रस्तावित सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर उसे कब्जामुक्त कराया।