बाढ़: रामनवमी के मद्देनज़र डीएसपी के नेतृत्व में प्रशासन ने बाढ़ नगर में निकाला फ्लैग मार्च
Barh, Patna | Mar 25, 2026 बाढ़ में राम नवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए तथा असामाजिक तथा आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के दृष्टिकोण से बुधवार को शाम लगभग साढ़े 5 बजे डीएसपी रामकृष्ण के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के साथ दर्जनों की संख्या में बाढ़ थाना के पदाधिकारी शामिल रहे।