छतरपुर के छत्रसाल नगर में स्थित कार्यालय से लेखापाल को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम के द्वारा पकड़ा गया है। फरियादी के द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आज 15 जून दोपहर 12 लेखपाल बीपी विश्वकर्मा के कार्यालय से उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।