जबलपुर: ईंधन बचाने की अपील के बीच मोहन यादव का काफिला हुआ कम, छह गाड़ियों के साथ जबलपुर पहुंचे!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन बचाने की अपील के बाद जहां देश के प्रधान मंत्री दो गाड़ियों के साथ देखे गए, तो वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में भी बड़ा बदलाव किया है। अब उनके काफिले में 13 - 14 गाड़ियों की जगह आज शनिवार सुबह लगभग 11 बजे छह गाड़िया दिखाई दी। इसके साथ ही, मंत्रियों को भी कम से कम वाहन उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।