बूंदी: जिला चिकित्सालय में व्याप्त अवस्थाओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीएमओ से की मुलाकात व्यवस्था सुधारने की मांग की
Bundi, Bundi | May 28, 2024 प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या, पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष सुरेश जिंदल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी, वरिष्ठ पार्षद मनीष सिसोदिया, मुकेश गोस्वामी एवं सतीश मीणा ने चिकित्सालय मे व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। भाजपाईयों ने बताया कि चिकित्सालय में गरीब व्यक्तियों से बाहर से जांचे कराई जा रही है।