बूंदी: गुढाबांध मेज नदीमें पानी छोड़ने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई
Bundi, Bundi | May 27, 2024 भू जल स्तर में सुधार कर आमजन को पेयजल की उपलब्धता के दृष्टिगत गुढ़ाबांध मेज नदी में पानी छोड़ने को लेकर आज सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बैठक हुई। एनीकट को भरने के लिए जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल वितरण समितियों एवं जल उपयोक्ता संगमों के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।