चरखारी: चरखारी के बम्हौरी कलां गांव में खेत से सोलर मोटर चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के बम्हौरी कलां गांव निवासी राजेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके खेत में लगे बोरवेल के सोलर प्लांट से अज्ञात व्यक्ति प्लास्टिक रस्सा, केबल और सोलर पंप का मोटर निकाल ले गए। आरोपियों ने सोलर पैनल खोलने की भी कोशिश की। चरखारी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।