प्रतापपुर: एसडीएम ने उर्वरक गोदाम का निरीक्षण किया, खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है
खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसडीएम प्रतापपुर श्रीमती ललिता भगत ने राज्य विपणन संघ के डबल लॉक उर्वरक गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि, खाद्य, उर्वरक एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। निरीक्षण में गोदाम में यूरिया की 4,000 बोरी, इफ्को डीएपी की 1,140 बोरी, आईपीएल डीएपी की 496 बोरी तथा पोटाश की 2,100