हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड के सतरोनंत उच्च विद्यालय सुल्तानी में 22 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं
हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत सतरोनंत उच्च विद्यालय, सुल्तानी में मंगलवार को छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर करीब 2 बजे जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार, बीपीएम शशिकांत पटेल तथा प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया।