चूरू: एलपीजी नहीं मिलने से ऑटो चालकों का संकट गहराया, किश्तों पर रोक की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Apr 6, 2026 चूरू शहर में एलपीजी ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए वित्तीय राहत की मांग की है। ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें एलपीजी पंप की उपलब्धता का भरोसा दिलाकर फाइनेंस कंपनी ने ऑटो दिलवाए गए, लेकिन अब गैस नहीं मिलने से उनके वाहन बेकार खड़े हैं।