सरदारशहर: सरदारशहर में तेज आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 24 घंटे से कई गांव अंधेरे में
सरदारशहर। क्षेत्र में आई तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। आंधी से कई स्थानों पर पोल, ट्रांसफार्मर व तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे उदासर बीदावतान, सारसर, काकलासर, भैरूसर, दानूसर, देराजसर, राणासर सहित कई गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली व्यवस्था बंद है।