फरीदाबाद: अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनिल उर्फ तकली वासी राहुल कॉलोनी झुग्गी भाटिया चौक का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने दशहरा ग्राउंड NIT से काबू किया है। आरोपी से मौके पर देसी कट्टा बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टे को 5000/-रु में मथुरा से लाया था