मंडला: नांदिया-मलारा के पास चिकनी सड़क पर पुल में गड्ढा, गंभीर हादसे का दे रहा है आमंत्रण
Mandla, Mandla | Sep 19, 2025 मंडला से पिंडरई मार्ग का कुछ समय पूर्व निर्माण हुआ है। नांदिया तिराहा से आगे तक पूरा मार्ग अच्छी हालत हैं। गड्ढा न होने से वाहन चालक भी तेज रफ्तार में भागते हैं। लेकिन नांदिया मलारा के पास पुल की सडक़ क्षतिग्रस्त हाल में पहुंच गई है। शुक्रवार को 11 बजे भी सड़क में गड्ढा दिखाई दिया। यह गड्ढा काफी गहरा है। जिसकी चपेट में वाहन के आने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।