बलौदाबाज़ार: बलौदा बाजार में 14 साल से पहचान का इंतजार, वोटर लिस्ट से गायब 250 मतदाता, उपचुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट
बलौदा बाजार। शहर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित कुकुरडी भाटा की सांवरा बस्ती एक बार फिर अपनी पहचान और मतदान अधिकारों को लेकर चर्चा में है। वर्षों पहले शहर क्षेत्र से विस्थापित कर यहां बसाए गए परिवार आज भी यह तय नहीं कर पाए हैं कि उनकी प्रशासनिक पहचान शहर की है या गांव की। इसी असमंजस के कारण सैकड़ों लोग मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं और आगामी पंचायत उपचुनाव में