बक्सर: अहिरौली में भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन, एमएलसी रहीं मौजूद
Buxar, Buxar | Oct 14, 2024 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 11 बजे हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन का कार्य पूनम रविदास जिला महामंत्री द्धारा किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एम.एल.सी निवेदिता सिंह उपस्थित रहीं।