अगस्त्यमुनि में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली और कई लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया। विकास के लाभ सभी तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।