रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के मिनी सचिवालय पर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
रायसिंहनगर से करड़वाड़ी, 7LC, जैतसर होते सूरतगढ़ तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी अनुसार कॉमरेड श्योपत मेघवाल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में आमजन, विद्यार्थियों व मरीजों की परेशानी बताई गई। साथ ही बॉर्डर होमगार्ड भर्ती में स्थानीय युवाओं को वंचित रखने पर कार्रवाई की मांग की गई।