गुना नगर: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्किट हाउस में की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नन्हे बच्चों को पिलाई जिंदगी की दो बूंद
गुना दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूसरे दिन सर्किट हाउस में जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। सिंधिया ने अपने हाथों से कई नन्हे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई उन्हें उपहार दिए। कहा, पल्स पोलियो अभियान देश की भाभी पीढ़ी के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य अधिकारियों को गंभीरता से काम करने आदेश दिए।