मोहनलालगंज: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, शव ससुराल के पीछे बाग में मिला
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अमरेश (28) निवासी गुरुदीन खेड़ा, थाना बछरावां, रायबरेली के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी अनुराधा और दो बच्चों के साथ मस्तीपुर स्थित ससुराल में रह रहा था।