इटावा: बढ़पुरा इलाके में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मारी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, स्वजन में पसरा मातम
Etawah, Etawah | Apr 16, 2026 बढ़पुरा क्षेत्र के चकरनगर उदी मोड़ रोड पर गुरुवार दोपहर 1 बजे अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से भाग निकला। घटना से युवक के स्वजन में मातम पसर गया। मृतक की पहचान जरहोली गांव निवासी मनीष (22) पुत्र नीरज राजपूत के रूप में हुई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे स्वजन का रो रोकर हाल बेहाल है।