मुंगेर: मुंगेर में CSP संचालक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए लगभग ₹3 लाख
Munger, Munger | Feb 23, 2024 सीएसपी संचालक के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने लगभग 3 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित सीएसपी संचालक प्रसून कांत ने लाल दरवाजा स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दो बार में उसके खाते से 3 लाख 9 हजार रुपए निकाल लिए गए है। साइबर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान करेगी।