मुंगेर: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जमालपुर में मृतकों एवं घायलों के परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदना
Munger, Munger | Feb 23, 2024 बीते 21 फरवरी को लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर झूलोना गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में मुंगेर के मृतकों एवं घायलों के परिजनों से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने उनके पैतृक गांव में जाकर मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप भी लगाया है।