सागर नगर: बरियाघाट में सड़क निर्माण विवाद: मोहल्ले के लोगों ने ट्रस्ट के आरोपों को बताया गलत
बरियाघाट क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सागरोदय ट्रस्ट द्वारा अपनी जमीन पर सड़क बनाने के आरोप के बाद अब मोहल्लेवासी उनके विरोध में सामने आए हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे लोगो ने बताया यहां पहले से ही बेहद संकरी सड़क है, जो वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग होती है। यदि ट्रस्ट के अनुसार कम चौड़ाई में सड़क बनाई गई तो आवागमन प्रभावित होगा।