हमीरपुर: तूफान से सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र में 2 करोड़ से अधिक का नुकसान, वृद्धा की जान गई, आधा दर्जन लोग हुए घायल
बीती रात आए तूफान ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया। पेड़ की डाल गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग अलग-अलग स्थान में घायल हो गए। तूफान से करीब दो करोड़ की सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तूफान से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत विभाग को एक करोड़ से अधिक का नु