हज़ारीबाग: हजारीबाग में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब! 15 ग्राम ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़! पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर एनएच-33 से चमेली झरना जाने वाले मार्ग पर छापेमारी की गई। आरोपियों के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।