मांझी: मोबाइल दुकान के गल्ले से 7700 रुपये चोरी, महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद
Manjhi, Saran | Jul 7, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप मंगलवार को एक मोबाइल दुकान के गले से 7,700 रु चोरी कर भाग रही महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जय माता दी टेलीकॉम के संचालक पवन कुमार सिंह कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गए थे तभी महिला दुकान में से नगदी निकाल ली ।लौटने पर सीसीटीवी फुटेज देखा तो चोरी का खुलासा हुआ महिला के पास से पूरी राशि बरामद कर ली गई।