गोमिया: चतरोचट्टी में पुल निर्माण के लिए लगे जेसीबी मशीन के ड्राइवर से नक्सलियों ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Gumia, Bokaro | Apr 15, 2024 गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पुल निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन के ड्राइवर के साथ उन्होंने मारपीट की है। पुलिस ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है तथा जांच-पड़ताल में भी जुट गई है।