गोमिया: जाहेर थान में आयोजित बाहा सरहुल बोंगा पूजा महोत्सव में मुख्य रूप से शामिल हुई गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी
Gumia, Bokaro | Apr 12, 2024 गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। जाहेर थान में माथा टेक क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की एवं क्षेत्र वासियों को सरहुल पूजा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंड की पहचान है। आदिवासियों की संस्कृति बेमिसाल है।