गोमिया: स्वांग में एक महिला को बेहोश कर दो अपराधी लाखों रुपए का जेवर लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
Gumia, Bokaro | Apr 15, 2024 गोमिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वांग में एक महिला को अपराधियों ने बेहोश कर लाखों रुपए के जेवर लूट लिए। पीड़ित ने गोमिया थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। महिला ने बताया कि दो अपराधी आए और फ्री में जेवर साफ करने की बात कहकर जेवर ले लिए। इसी दौरान बेहोशी की दवा देकर जेवर लेकर भाग गए।