मोदीनगर: निवाड़ी क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते खौलता पानी डालकर युवती को जलाने का हुआ प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव अबुपुर में मंगलवार को घरेलू कलह के चलते खौलता पानी डालकर युवती को जलाने का मामला सामने आया है। युवती की हालत गंभीर है। जलाने का आराेप युवती के भाई, भाभी व बहन पर लगाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।