खलीलाबाद: सहजनवां थाने के भीटी रावत गांव निवासी 25 वर्षीय युवक को नौवा गांव के पास बाइक ने मारी ठोकर, बाया पैर फैक्चर, इलाज जारी
सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विश्वजीत पुत्र कमलेश को तेज रफ्तार बाइक सवार ने खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौवा गांव के पास गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे ठोकर मार दी।वहीं घटना में विश्वजीत का बाया पैर फैक्चर हो गया।परिजन उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।