गोपालपुर: रंगदारी और धमकी का मामला दर्ज
नवगछिया के मक्खातकिया के धीरज कुमार से फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि धोबिनिया के राणा फौजी ने पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।