बांका: बांका में 2.24 लाख पेंशनधारियों को डीबीटी के जरिए ₹31.52 करोड़ का भुगतान
Banka, Banka | Jul 10, 2026 सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुक्रवार की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी ) के जरिए पेंशन राशि का अंतरण किया गया।इस अवसर पर समाहरणालय सभागार, बांका में जिला पदाधिकारी मौजूद रहे