बरेली: एसडीएम नवाबगंज समेत कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर, जानें पोस्टिंग
डीएम रविंद्र कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसडीएम समेत कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल कर दिया। उनको नवीन जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसफर आदेश जारी कर सभी को ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।नवाबगंज एसडीएम गोविंद मौर्य को एसडीएम न्यायिक फरीदपुर के पद पर तैनात किया गया है।