शाहगंज: खेतासराय थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुराचार करने वाला बाल अपचारी दो घंटे में गिरफ्तार
जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी को महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना खेतासराय में मुकदमा दर्ज किया गया था।