शाहगंज: बड़नपुर भट्टा के पास पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी किया गया गिरफ्तार
खुटहन पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात एक शातिर गो-तस्कर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। शुक्रवार की सुबह 6 बजे एसपी सिटी ने बताया कि 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त कलीम पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी रानीमऊ, थाना खेतासराय मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।