बेगूसराय: कुसुमहौत में मद्द निषेध विभाग के मंत्री का दौरा, जीविका दीदियों को किया संबोधित
सदर प्रखंड के कुसुमहौत पंचायत में मद्दनिषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में लगातार विकास का काम हो रहा है. जीविका दीदी लगातार आमलोगों को नशा न करने को लेकर जागरूक करने का काम कर रही है.