शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर चरणबद्ध तरीके से ऐसी नई तकनीक लागू की जाएगी, जिससे मशीन केवल पंजीकृत चिकित्सक के फिंगरप्रिंट के बाद ही संचालित हो सकेगी। चिकित्सक की अनुपस्थिति में मशीन चालू नहीं होगी।