विदिशा नगर: अलग जाति का प्यार बना मुसीबत, प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम
विदिशा में प्रेम कहानी का दर्दनाक मोड़ सामने आया है… अलग-अलग जाति के प्रेमी युगल ने साथ जीने की चाह में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा के 25 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती लंबे समय से प्रेम संबंध में थे।