खजनी: घाघरा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शरीर से बंधा था पत्थरों से भरा बोरा; हत्या कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश
गोरखपुर दक्षिणांचल के कम्हरिया घाट पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घाघरा नदी के बीचों-बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। नदी में लाश दिखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गोरखपुर और अंबेडकर नगर पुलिस पहुंची। काफी देर तक सीमा को लेकर चर्चा चली।