सहावर: सहावर में SBI की मिनी शाखा का विधायक ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
कासगंज जिले के सहावर कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मिनी शाखा का उद्घाटन स्थानीय विधायक हरिओम ने किया। बोदर रोड स्थित इस शाखा के शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।