लखीसराय: लखीसराय थाना परिसर में सरस्वती पूजा और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
सरस्वती पूजा एवं शव-ए-बरात को लेकर शुक्रवार की शाम 4:30 बजे लखीसराय थाना में शांति समिति की बैठक हुई.जिसमें थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था नियंत्रण पर जोर दिया. बैठक में पूजा समिति को लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त करने डीजे नहीं बजाने आदि का निर्देश दिया. मौके पर कवैया थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे.