भिंड नगर: सिद्धि विनायक गार्डन के सामने नगरपालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान
भिंड शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे नगर पालिका का अमला सिद्धि विनायक गार्डन के सामने पहुंचा और सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की।नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और व्यवस्थित तरीके से अतिक्रमण हटा