गरौठा: गुरसराय क्षेत्र में एक माह से टूटा रिपटा, दो गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
गुरसराय क्षेत्र में छिरोरा बुजुर्ग-गढ़ा मार्ग पर बना रिपटा पिछले एक माह से टूटा पड़ा है। इससे दो गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों और छात्रों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।